
अयोध्या श्रीरामनगरी में फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बुधवार 20/03/2024 को अपने (पति) निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ श्रीरामलला के दर्शन किए। वह 20 मिनट तक मंदिर परिसर में रहीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह मेरे जीवन का सौभाग्य है कि श्रीरामलला के दर्शन हुए। प्रियंका चोपड़ा पीले रंग की साड़ी में, जबकि निक सफेद कुर्ता-पायजामे में दिखे।
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा 20/03/2024 दोपहर करीब डेढ़ बजे अयोध्या एयरपोर्ट पर पहुंचीं। यहां उनका स्वागत किया गया। यहां से वह कार से सीधे राम मंदिर पहुंचीं। श्रीरामलला के पुजारी प्रदीप दास ने प्रियंका चोपड़ा और उनके (पति) निक जोनस को रामनामी दुपट्टा पहनाया। इसके बाद तिलक लगाया और प्रसाद दिया।
राममंदिर आने के दौरान प्रियंका चोपड़ा का क्रेज देखने को मिला। पुलिसकर्मियों ने उनके साथ फोटो खिंचवाईं। साथ ही ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने परिवार सहित उनका स्वागत किया। दर्शन करने के बाद प्रियंका सीधे एयरपोर्ट पहुंचीं और मुंबई रवाना हो गईं।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More