अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने किया रामलला का दर्शन।
अयोध्या।
एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में अयोध्या पहुंची अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने सायं आरती में हिस्सा लेकर श्रीरामजन्म भूमि में विराजमान रामलला का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वह हनुमानगढ़ी में हनुमान जी का भी दर्शन किया।
दीपिका चिखलिया इस दौरान वह मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में उन्होंने बताया कि वह पहली बार अयोध्या आई है और रामलला का दर्शन बहुत प्रसन्नता मिली। उन्होंने परमात्मा सभी कष्टों का निवारण करें,यही प्रार्थना है। दीपिका चिखलिया ने कहा कि रामलला का भव्य मंदिर बनने के बाद दोबारा अयोध्या आऊंगी। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सनातन धर्म का अलग प्रभाव दिखाई दे रहा है जो कि सकारात्मक है।