अप्रैल माह में दर्शन नगर ओवरब्रिज पर हो जाएगा आवागमन चालू।
अयोध्या।
अयोध्या जिले में दर्शन नगर रेलवे ओवरब्रिज का काम लगभग पूर्ण हो चुका है। अप्रैल माह में इस पर आवागमन प्रारम्भ कर दिया जाएगा। दर्शननगर रेलवे ओवर ब्रिज की लागत 104.46 करोड़ रुपये है और यह अयोध्या के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
यह आरओबी 15 अप्रैल तक आम जनता के लिए खोल दिया जाने की उम्मीद है। जिसके बाद लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। इस ओवर ब्रिज के शुरू होने से अयोध्या से अम्बेडकरनगर जाने का रास्ता आसान हो जाएगा और वाहन सरपट दौड़ सकेंगे। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि क्षेत्र में यातायात का दबाव भी कम होगा। सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक रोहित अग्रवाल ने बताया कि दर्शननगर आरओबी 31 मार्च तक ही तैयार हो जाएगा। लेकिन वाहनों का संचालन 15 अप्रैल से ही शुरू किया जाएगा।
दर्शननगर सम्पार संख्या 107-ए / 2टी फोर लेन के आगामी 14 अप्रैल तक तैयार हो जाने की पूरी संभावना है। इसका निर्माण सेतु निगम द्वारा कराया गया है। करीब 104.46 लाख के इस फोर लेन सम्पार का निर्माण 3 नवम्बर 2021 को शुरु हुआ था। इसके फोर लेन के बन जाने से आवागमन में लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
अयोध्या को चार आरओबी मिल चुके हैं। जिनमें फतेहगंज 118, सूर्य कुण्ड 105, टेढ़ी बाजार, बड़ी बुआ (उदया चौराहा) 112 शामिल हैं। इन पर वाहन दौड़ रहे हैं। आसिफबाग 108 (ए), मोदहा 121 बी, हल्कारा पुरवा (108 ए.सी) पर काम चल रहा है। इसे भी समय पूरा करने का दावा किया जा रहा है।
दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More
"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More
एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More
जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More