
अयोध्या नगर कोतवाली क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही पत्नी को किसी दूसरे युवक के साथ बात करता देखकर पति-पत्नी व जेठ से बहस हो गई। इसी दौरान पति ने अपनी पत्नी को ज्योति मौर्या कहकर तंज कसा और उसके साथ युवक की पिटाई कर दी। इस बात को लेकर तिलमिलाई पत्नी ने नगर कोतवाली में आरोप पति, जेठ व अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। वहीं पति-पत्नी का पूर्व से विवाद भी बताया गया है। महाराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला की शादी रौनाही थाना क्षेत्र के कपासी निवासी अनूप प्रजापति के साथ हुई है। वह पति से अलग होकर नगर कोतवाली क्षेत्र के उसरू में रहकर पढ़ाई करती है।
पुलिस को दिए तहरीर में महिला ने बताया कि 15 जुलाई को सायंकाल सात बजे वह एक होटल पर चाय पीने गई थी। वहीं पर उसके साथ लाइब्रेरी में पढ़ाई करने वाला युवक राहुल मिल गया, जिससे वह बात करने लगी।
इसी बीच उसके जेठ प्रेम कुमार प्रजापति, उसके पति अनूप प्रजापति अपने चार-पांच अन्य साथियों के साथ आए और बद्तजीमी करते हुए युवक के साथ बातचीत करने पर आपत्ति जताई। महिला ने विरोध जताया तो उसे ज्योति मौर्या कहकर संबोधित किया और उसके साथ बात कर रहे युवक की पिटाई कर दी । महिला की तहरीर पर उसके पति, जेठ व चार-पांच अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
प्रभारी निरीक्षक अश्विनी पांडेय ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है, जांच की जा रही है।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More