
अयोध्या सिविल कोर्ट के आठ मंजिला अदालत भवन के तीसरे तल पर सीढियां चढ़कर पहुंचे होमगार्ड जवान की शनिवार को दूसरे पहर हुई मौत और वकीलों के हंगामे के मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने परिसर के लिफ्ट संचालक अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज किया है। यह रिपोर्ट मृतक के बेटे की तहरीर पर दर्ज हुई है।
हैदरगंज थाना क्षेत्र के कुरैयाभारी निवासी 54 वर्षीय सुखदेव वर्मा शनिवार को अपने एक रिश्तेदार की जमानत लेने के लिए कचहरी आए थे। बहुमंजिले अदालत भवन की लिफ्ट खराब होने के चलते वह सीढ़ियों से चढकर तीसरी मंजिल पहुंचे कि बेहोश होकर गिर पड़े थे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। मामले की जानकारी पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष के साथ मौके पर पहुंचे अधिवक्ताओं ने हंगामा किया था।
हादसे के बाद जिला जज, डीएम व एसएसपी मौके पर पहुंचे थे और समझा-बुझा मामला शांत कराया था। पोस्टमार्टम कराने के साथ पुलिस ने मृतक के बेटे रोहित वर्मा से तहरीर ली थी।
कोतवाली पुलिस का कहना है कि मृतक के बेटे की तहरीर पर लिफ्ट संचालन के जिम्मेदार नाम-पता अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है, दर्ज रिपोर्ट की विवेचना कराई जा रही है।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More