अत्याधुनिक संयंत्रों से लैस हुई अंतरिक्ष विज्ञान प्रयोगशाला।
अयोध्या।
अयोध्या ज़िले के हैरिंग्टनगंज की ग्राम पंचायत पलिया लोहानी के कंपोजिट विद्यालय में तैयार अंतरिक्ष विज्ञान प्रयोगशाला में शुक्रवार को 2 दिवसीय ओरिएंटेशन सेशन प्रोग्राम हुआ। मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रयोगशाला में इसरो रॉकेट एग्जिवेशन, रोबोटिक्स प्रैक्टिकल, टेलिस्कोपिक एग्जिवेशन, थ्री डी प्रिंटर और चंद्रयान 3, पीएस एलवी, जी एस एल वी और एम के 3 अप सभी तकनीक के बारे में जानकारी दी गई।
स्पेस लैब में एस्ट्रोनॉमी प्रोजेक्ट किट, हेक्साकाप्टर ड्रोन किट, माइक्रोड्रोन एयरक्राफ्ट किट, सोलर एंड डीप सहित 42 संयंत्र उपलब्ध कराए गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रशिक्षक एवं संबंधित ग्राम प्रधान को स्पेस लैब में लगे हुए उपकरणों के संबंध में छोटी-छोटी वीडियो-ग्राफ एवं वॉइस नोट तैयार कर बच्चों को प्रशिक्षित करने के लिए निर्देशित किया गया।
दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More
"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More
एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More
जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More