#image_title
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माफिया और पूर्व बहुबली सांसद अतीक और उसके अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह हत्या कुछ युवकों ने गोली मार की है। घूमनगंज इलाके में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। इस हमले में यूपी पुलिस का एक जवान भी घायल हुआ है। अतीक अहमद और अशरफ को पुलिस मेडिकल के लिए लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची थी। इस दौरान हमलावर तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सुरक्षा के घेरे में तीन युवकों ने मीडिया के कैमरों और पुलिस सुरक्षा के बीच घुस कर पहले अतीक के कनपटी पर गोली मारी है। अतीक अहमद के गिरते ही हमलावरों ने अशरफ पर भी गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। सेकेंण्डों में हमलावारों ने कई राउण्ड फायरिंग की है। हालांकि अतीक अहमद और अशरफ के गिरते ही पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया है।
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More
जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More
पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट… Read More
पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More