कुमारगंज-अयोध्या।
अयोध्या जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र के बिरौली झाम गांव में बीती रात अज्ञात कारणों से विकलांग के आवासीय छप्पर में आग लग गई जिसमें सम्पूर्ण गृहस्थी जलकर राख हो गई है।
घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। पिंटू महरा (पुत्र) स्व. शिवकरन महरा शुक्रवार शाम को भोजन के बाद अपने परिवार के साथ लेटा हुआ था। रात करीब 11 बजे के आसपास, उसको जब आहट हुई उसके बाद देखा तब पिंटू महरा के घर के पूरब छप्पर में आग लगी थी। हल्ला गुहार करने पर आसपास के लोग दौड़ कर आए और विकलांग पिंटू महरा को छप्पर से बाहर निकाल कर आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन पूरा घर जल जाने के बाद ही आग बुझी। आग से छप्पर के नीचे रखा राशन, कागजात, कपड़े समेत सम्पूर्ण गृहस्थी जलकर राख हो गई है। इस संबंध में मिल्कीपुर तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह से बात की गईं तो उन्होंने बताया कि जानकारी नहीं है फिर राजस्व लेखपाल को गांव भेजकर क्षति का आकलन कराकर सरकारी आर्थिक मदद की जाएगी।
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More
जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More
पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट… Read More
पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More